फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gangwar in mathura district jail

जेल में कैसे आई पिस्टल

Sun, 18 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 18 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
gangwar in mathura district jail
जिला जेल में गैंगवार के बाद पूरा जेल प्रशासन कठघरे में आ गया है। घटना से साफ जाहिर है कि जेल में अपराधियों का राज चलता है और जेल प्रशासन उनके आगे नतमस्तक है।
विज्ञापन


जिला जेल में खुलेआम गोलीबारी के बाद पुलिस अधिकारी तक यही सवाल करते नजर आए कि आखिर जेल में हथियार कैसे पहुंच गए। गैंगवार के बाद एक पिस्टल और एक तमंचा मिला है। पिस्टल, तमंचा और कारतूस बड़ी आसानी से आए।
विज्ञापन


जेल में बंद कैदियों ने सूत्रों से बताया कि जेल में आए दिन तमंचे लहराए जाते हैं। डीआईजी लक्ष्मी सिंह भी गैंगवार पर चकित नजर आईं। उन्होंने भी जेल में हथियार आने पर सवाल उठाया। और तो और गैंगवार होते ही कैदियों ने तमाम हथियार छुपा भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया तो यहां तक गया है कि एक पिस्टल और थी जिसे छुपा दिया गया है। जिला पुलिस के पहुंचते ही जेल की हर बैरक में अव्यवस्था बताई गई। नशे का ढेर सारा सामान बरामद हुआ। दो थैले में गांजा और मादक पदार्थ की कई पुड़िया मिलीं।

धन के बूते हर ऐश ओ आराम
जेल में बंदियों का सिक्का चलता है। इसके लिए माफिया मोटी रकम खर्च करते हैं। जेल में जिसकी तरफ से जितने अधिक रुपये आते हैं उसे उतना ही ऐश ओ आराम दिया जाता है। जब भी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण को आती है तो आननफानन में जेल के कुछ लोग ही कैदियों की मदद करके उनका नशे का सामान, हथियार और मोबाइल आदि छुपा देते हैं। शनिवार की घटना के बाद जेल से निकले कुछ पुलिसकर्मी यह कह रहे थे कि यहां तो पूरी अराजकता है और ऐसा लगता है कि जेल को कैदी ही चला रहे हैं।



17 दिन में सस्पेंड हो गए जेल अधीक्षक
मथुरा जेल के अधीक्षक राकेश कुमार में महज 17 दिनों में ही सस्पेंड हो गए। उन्होंने एक जनवरी को यहां कार्यभार संभाला था। वह अभी जेल को ठीक से समझ भी न पाए थे कि अचानक जेल में गैंगवार और हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed