फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   freedom fighter statue breked in usfar village

उस्फार में क्षतिग्रस्त की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा, तनाव

Sun, 15 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 15 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
freedom fighter statue breked in usfar village
थाना हाईवे के गांव उस्फार निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा अनार सिंह की प्रतिमा को रात में शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह प्रतिमा उनके नाती भोपाल सिंह के प्रयास से एक सप्ताह पहले ही ग्राम पंचायत की जमीन पर स्थापित कराई गई थी। मामले में गांव के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

 
बाबा अनार सिंह ने देश की आजादी के लिए संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में जनपद से अग्रणी की भूमिका में रहने पर उन्हें मथुरा की जिला जेल में बंद कर दिया गया था। वे एक साल तक जेल में रहे। बीते साल 31 अगस्त को गांव उस्फार में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन


इस दौरान तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला ने ग्राम पंचायत की जमीन पर बाबा अनार सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। नाती भोपाल सिंह ने प्रतिमा लगवाने के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव कराने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा। हालांकि, अभी शासन से इसकी मंजूरी नहीं दी है। इस पर भोपाल सिंह ने एक लाख रुपये की लागत से बाबा अनार सिंह की प्रतिमा बनवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मार्च को प्रतिमा कन्या पाठशाला के निकट ग्राम पंचायत की जमीन पर स्थापित करा दी। 20 मार्च को प्रतिमा का अनावरण होना था लेकिन शुक्रवार की रात में शरारती तत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर गर्दन से ऊपर का हिस्सा तोड़ दिया और उसे ले गए। सुबह राह गुजरते लोगों ने इसकी सूचना भोपाल सिंह और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना पर हाईवे पुलिस, एसडीएम सदर राजेश कुमार, तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, आसपास गांवों केलोग, सपा के मुकेश सिकरवार, कुंवर नरेंद्र सिंह पहुंच गए।

दोपहर तक गांव में चली पंचायत में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग होती रही। भोपाल सिंह ने विक्रम सिंह और देव प्रकाश के खिलाफ तहरीर दी है। हाईवे पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंडी चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गांव में पुलिस पिके ट और चेतक मोबाइल दस्ता तैनात किया है।



गांधी चबूतरा गांधी पार्क दिया गया स्थल को नाम
मथुरा। गांव उस्फार में पंचायत की जमीन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अनार सिंह की प्रतिमा लगाने के साथ ही उस स्थल का नाम गांधी चबूतरा गांधी पार्क  रखा गया है। भोपाल सिंह ने बताया कि इसी नाम से फाइल तैयार कराकर शासन को भेजी है। भोपाल सिंह के अनुसार शासन को फाइल भेजते के समय डीएम ने प्रतिमा बनवाने और स्थापना कराने का मौखिक आदेश दिया था। भोपाल सिंह ने बताया कि प्रतिमा तोड़ने को लेकर डीएम को अवगत करा दिया है। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करना शर्मनाक है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed