{"_id":"572cde624f1c1be53f5cd0ee","slug":"fraud-of-47-lakh-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैनामा करा मालिक को लगाया 47 लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बैनामा करा मालिक को लगाया 47 लाख का चूना
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में नौकरी कर रहे दो युवकों ने जमीन में रुपया निवेश करने का झांसा देकर अपने ही मालिक को 47 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई हाथ न आ सका।
कैप्टन चौधरी निवासी एसएलबी कालोनी रायपुर कर्नाटक परुचुरी ग्लोबल फाउंडेशन के नाम से कंपनी चलाते हैं। उनके यहां बीते आठ साल से गांव नुनेरा निवासी कपिल सारस्वत अपने भाई मानवेन्द्र सारस्वत के साथ नौकरी करने गए थे।
बताया गया है कि कैप्टन चौधरी के यहां नौकरी करने के दौरान दोनों भाईयों ने मालिक का मन जीत लिया। इस पर कैप्टन ने कपिल को अपनी कंपनी का प्रबंधक बना दिया। दोनों ने मालिक को राया में जमीन खरीदने को कहा।
विज्ञापन
यहां 47 लाख रुपये जमीन में निवेश करा दिए और फर्जी बैनामा करा कर ठग लिया। दोनों भाइयों की नीयत पर शक होने पर कैप्टन ने तहसील से कागज निकलवाए तो कागजात फर्जी निकले।
20 अप्रैल को उन्होंने राया आकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना प्रभारी संजीव तोमर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी लेकिन वे भाग गए।