{"_id":"5749e41d4f1c1b3207691f6e","slug":"four-injoured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल
अमर उजाला
Updated Sun, 29 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर वापस लौट रहे दिल्ली निवासी श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दिल्ली के नांगलोई निवासी संजीव शर्मा अपनी पत्नी रूपा और दो पुत्र अमित, विवेक के साथ कार से शनिवार सुबह सात बजे दर्शन कर लौट रहे थे। मथुरा रोड पर जमुनावता चौराहे से कुछ पहले ही अचानक सड़क पर आई गिलहरी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
चीख पुकार सुन कर निकट के ढाबे पर बैठे लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। संजीव शर्मा के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी पत्नी और बच्चे भी घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।