फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four devotee dead in road accident

बस-बोलेरो की टक्कर से चार की मौत

Mon, 17 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 17 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
four devotee dead in road accident
घायल युवक
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर एकता गोशाला के समीप बोलेरो और डग्गामार बस की आमने-सामने हुई टक्कर में महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। हालत चिंताजनक होने पर दो घायलों को आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन


यह हादसा मध्य प्रदेश के मुरैना से बोलेरो में सवार होकर गिरिराज परिक्रमा करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


सबलगढ़, मुरैना (मध्य प्रदेश) से दो बोलेरो में सवार होकर नौ लोग गिरिराज परिक्रमा करने के लिए निकले थे। एक बोलेरो में सवार नौ लोग तो गोवर्धन पहुंच गए, लेकिन दूसरी बोलेरो में सवार 11 लोग पीछे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोलेरो शनिवार रात 12:30 बजे अड़ींग से आगे एकता गोशाला के समीप सामने से आ रही डग्गामार बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बोलेरो सवारों को बाहर निकाला। 


बोलेरो चालक ब्रजेश उर्फ  लाला (25), पुष्पराज पाराशर (34), सीमा (30) (सभी निवासी सबलगढ़, मुरैना) और जितेंद्र (32) निवासी बराकलां, सोपुर (एमपी) की मौत हो गई। महादेवी (27), योगेश शर्मा (35), नीरज पत्नी जितेंद्र (28), हेमा (20), मोहित (7), धर्मेंद्र शर्मा (35), बसंती देवी (60) (सभी निवासी सबलगढ़, मुरैना) घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीरज और हेमा की हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर किया गया। 

सीओ गोवर्धन अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित श्रद्धालु योगेश शर्मा ने घटना की रिपोर्ट डग्गामार बस यूपी 85, एएच 9308 के चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed