{"_id":"5803c8d84f1c1b6e522937d9","slug":"four-devotee-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बोलेरो की टक्कर से चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-बोलेरो की टक्कर से चार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर एकता गोशाला के समीप बोलेरो और डग्गामार बस की आमने-सामने हुई टक्कर में महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। हालत चिंताजनक होने पर दो घायलों को आगरा रेफर किया गया।
यह हादसा मध्य प्रदेश के मुरैना से बोलेरो में सवार होकर गिरिराज परिक्रमा करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सबलगढ़, मुरैना (मध्य प्रदेश) से दो बोलेरो में सवार होकर नौ लोग गिरिराज परिक्रमा करने के लिए निकले थे। एक बोलेरो में सवार नौ लोग तो गोवर्धन पहुंच गए, लेकिन दूसरी बोलेरो में सवार 11 लोग पीछे रह गए।
विज्ञापन
यह बोलेरो शनिवार रात 12:30 बजे अड़ींग से आगे एकता गोशाला के समीप सामने से आ रही डग्गामार बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बोलेरो सवारों को बाहर निकाला।
बोलेरो चालक ब्रजेश उर्फ लाला (25), पुष्पराज पाराशर (34), सीमा (30) (सभी निवासी सबलगढ़, मुरैना) और जितेंद्र (32) निवासी बराकलां, सोपुर (एमपी) की मौत हो गई। महादेवी (27), योगेश शर्मा (35), नीरज पत्नी जितेंद्र (28), हेमा (20), मोहित (7), धर्मेंद्र शर्मा (35), बसंती देवी (60) (सभी निवासी सबलगढ़, मुरैना) घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीरज और हेमा की हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर किया गया।
सीओ गोवर्धन अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित श्रद्धालु योगेश शर्मा ने घटना की रिपोर्ट डग्गामार बस यूपी 85, एएच 9308 के चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है।