{"_id":"58b321674f1c1bbe56831100","slug":"follower-of-dm-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से डीएम के फालोअर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से डीएम के फालोअर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव गौसना के समीप वाहन के इंतजार में खड़े युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक डीएम का फालोअर बताया गया है। सूचना मिलने पर डीएम समेत अफसर जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
राया के गांव पवेसरा निवासी लीलाधर उर्फ कन्हैया (35) रविवार दोपहर को मथुरा आने के लिए गांव गौसना के समीप वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी राया की तरफ से आ रहा ट्रक उनसे टकरा गया। उनके सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
चालक मौके से भागने में सफल रहा। सूचना पर जिलाधिकारी नितिन बंसल प्रशासनिक अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने फालोअर की मौत को दुखद बताया और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। थाना जमुनापार के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई मोहन सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।