{"_id":"702921aa2d595aff7e83eab27da9ef31","slug":"flag-march-in-mathura-by-police-after-tension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घीयामंडी में तनाव, फ्लैग मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घीयामंडी में तनाव, फ्लैग मार्च
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 02 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के घीयामंडी इलाके में दुकान के आगे ढकेल लगाने की मना करने को लेकर दुकानदार और ढकेलवालोें में हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
घीयामंडी इलाके में विशनचंद्र की आयुर्वेदिक दवाइयों की दुकान है। शनिवार की शाम 5:30 बजे विशनचंद्र के पुत्र सोनू दुकान पर बैठे थे। दुकान के सामने खारीकुआं निवासी अकील पुत्र वकील ने कपड़े की ढकेल लगा दी। बताया गया कि इससे दुकान के लिए रास्ता बंद हो गया। इसी बीच एक महिला दवा लेने आई। सोनू ने ढकेल हटाने को कहा तो विवाद हो गया।
अकील ने सोनू की पिटाई कर दी। आसपास के दुकानदार एकत्र हुए तो उन्होंने अकील की पिटाई कर दी। अकील गया और अपने चार साथियों को बुला लाया। उन्होंने घीयामंडी व्यवसाई समिति के महामंत्री वैद्य कृष्णकांत त्रिवेदी और अन्य दुकानदारों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जानकारी पर आसपास के दुकानदार दुकान बंद कर आ गए और पांचों युवकों की पिटाई कर दी। साथी तो भाग गए लेकिन अकील को दुकानदारों ने दबोच लिया। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के थे लिहाजा लामबंदी होने लगी। आसपास की दुकानें बंद हो गईं।
सूचना पर कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक और प्रभारी एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, एसओ सदर बाजार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानदारों को समझाकर बाजार खुलवाया। पुलिस अकील को पकड़कर कोतवाली ले आई। इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। यहां फोर्स तैनात किया गया है।
घीयामंडी इलाके में दुकानदार और ढकेल वाले में मारपीट हो गई थी। हमलावर ढ़केलवाले को पकड़ लिया गया है। मारपीट करने वाले उसके चार साथियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में शांति है। पुलिस तैनात कर दी गई है।
- आशुतोष द्विवेदी, एसपी ट्रैफिक