फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing on an advocate in mathura

प्लाट देखने आए अधिवक्ता पर फायरिंग, घायल

Sat, 07 Nov 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 07 Nov 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
firing on an advocate in mathura
राधाकुंड से वृंदावन के रुक्मिणी विहार कालोनी में प्लाट देखने आए अधिवक्ता विजय कुमार गोस्वामी पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। चलती कार में एक गोली अधिवक्ता के बाएं हाथ में लगी है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


बताए अनुसार राधाकुंड निवासी विजय कुमार गोस्वामी शनिवार सुबह 11 बजे कार से अपने साथी के साथ रुक्मिणी विहार में प्लाट देखने आए थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली अधिवक्ता के बाएं हाथ में जा लगी।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता विजय कुमार गोस्वामी को पहले सौ शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से अधिवक्ता को उनके साथियों ने मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अधिवक्ता की शर्ट कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि गोली पास से मारने के सबूत मिल रहे हैं, जबकि अधिवक्ता ने दूर से फायरिंग की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed