फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing in mathura

गाड़ी टकराने के विवाद में फायरिंग

Sat, 06 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 06 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
firing in mathura
मांट में थाने से मात्र 50 मीटर दूर वृंदावन तिराहे पर शनिवार को सुबह गाड़ी टकराने के विवाद में फायरिंग हो गई।
विज्ञापन


सुरीर के गांव सिकंदरपुर निवासी मानवेंद्र के अनुसार वे शनिवार को सुबह कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथी हरिओम, राकेश, शीतल, कन्हैया, भूरी सिंह और चंद्रपाल के साथ बोलेरो गाड़ी से गणेशरा स्टेडियम मथुरा जा रहे थे।

मांट में वृंदावन तिराहे पर सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार उनकी गाड़ी से टकरा गई। आरोप है कि उन्होंने चालक से कार देख कर चलाने को कहा तो इस पर कार में बैठे गांव नसीटी के उमेश चौधरी ने कार से निकल कर पिस्टल से गोली चला दी। इससे वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी गाड़ी में बैठ कर भाग गया। पीड़ितों ने बताया है कि आरोपी प्रधान है। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मौके से कारतूस का खोखा बरामद कर लिया गया। आरोपी  उमेश चौधरी के खिलाफ  जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed