फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing at two relatives, injoured

साले-बहनोई पर बरसाई गोलियां, दोनों लहूलुहान

Mon, 08 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Mon, 08 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
firing at two relatives, injoured
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन
रविवार की रात करीब नौ बजे जैंत चौकी क्षेत्र में बढ़ौता-आझई मार्ग पर बाइक सवार साले-बहनोई पर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। कुल्ली के तीन गोलियां लगी हैं जबकि उनके साले कलुवा के दो गोली लगी हैं। कुल्ली की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

जैंत चौकी क्षेत्र के गांव आझई निवासी कुल्ली (40) पुत्र रघुनाथ सिंह अपने साले गोवर्धन क्षेत्र के गांव जानू निवासी कलुवा (38) के साथ शाम को मथुरा आया था। रात को करीब नौ बजे दोनों साले-बहनोई बाइक से वापस लौट रहे थे। बढ़ौता-आझई मार्ग पर पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुल्ली के एक गोली पीठ में लगी है जबकि दो पैरों में।
विज्ञापन


कलुवा के हाथ में दो गोलियां लगी हैं। फायरिंग सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायल साले बहनोई को उपचार के लिए नयति हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के मूल में पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैंत चौकी प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल कलुवा ने हमलावरों को पहचानने की बात कही है। उसके मुताबिक गोली चलाने वाले आझई गांव के पूरन, गोपाल और भूकन हैं। बताया जा रहा है कि गांव में छह महीने पहले भूकन के बेटे धीरी का मर्डर हुआ था। इसमें कुल्ली परिवार पर ही आरोप था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed