{"_id":"57701cce4f1c1bcb7379ac9c","slug":"firing-at-gram-pradhan-girl-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर दागी गोलियां, भतीजा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के घर दागी गोलियां, भतीजा जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
gun
ग्रामसभा की जमीन पर बने मकान को राजस्व विभाग द्वारा गिराए जाने से भड़के पड़ोसी ने शनिवार की रात प्रधान के घर फायरिंग की। गोली लगने से उनका भतीजा जख्मी हो गया। उसे मथुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव महरौली में शनिवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने पहुंचकर ग्रामसभा की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया था। इस दौरान सरकारी जमीन पर बने गांव के रमेश चंद पुत्र टीकम राम के मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था। मकान टूटते ही रमेश चंद ने प्रधान नारायण सिंह को देख लेने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि रात करीब डेढ़ बजे प्रधान के घर पर उसने पहुंचकर जमकर फायरिंग की।
इस दौरान गोली लगने से उनका भतीजा अजीत सिंह घायल हो गया। प्रधान की ओर से घटना की तहरीर गोवर्धन थाने में दी गई है। आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी न रिपोर्ट दर्ज की गई। न पुलिस ने मौका मुआयना ही किया। वहीं घटना को लेकर गांव में दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी है।