{"_id":"419ed6d16a9b6fa5cc2a8234fa62d8f6","slug":"fire-at-school-owener-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
थाना नौहझील क्षेत्र के गांव उदयागढ़ी में स्कूल संचालक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से स्कूल संचालक युवक शिवा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके पूर्व बुधवार को उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई थी, जिसमें वह बाल बाल बचे थे।
गांव उदयागढ़ी में गांव के शिवा चौधरी का जटपुरा तिराहे के निकट आरपीएस नाम से स्कूल है। वह मंगलवार रात नौ बजे अपनी कार से खैर से गांव लौट रहे थे। जब वे अपने स्कूल के निकट से गुजर रहे थे तभी खेत में छिपे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
इसमें एक गोली शिवा चौधरी के हाथ में लगी। इसके बाद हमलावर बाइक से भाग गए। सूचना पर नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को आगरा अस्पताल भेजा। बुधवार को भी शिवा की कार पर फायरिंग की गई थी। उन्होंने पुलिस को इससे अवगत भी कराया था।