{"_id":"589618314f1c1bf340e823b3","slug":"fighting-in-nai-basti-two-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती में दो गुटों में पथराव, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई बस्ती में दो गुटों में पथराव, दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पथराव में घायल व्यक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदनगर क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में शनिवार सुबह बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद उनके परिवारीजन भिड़ गए। पहले मारपीट हुई इसके बाद मकान की छतों पर चढ़कर दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाकी के भागने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि पत्थर लगने से दो लोग घायल हुए हैं।
नई बस्ती में सुबह फारुक और हुसैन के बच्चे के बीच झगड़ा हो गया। बाद में दोनों के परिवारीजन आमने-सामने आ गए। मारपीट और पथराव होने लगा तो किसी ने यूपी-100 को पथराव की सूचना दी। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने भागते हुए फारुक और हुसैन के भाई आजाद को हिरासत में ले लिया।
चोटिल हुए हुसैन को पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महर्षि दयानंद जिला चिकित्सालय भेजा। कुछ ही देर बाद नई बस्ती में सामान्य स्थिति होने पर लोग घरों से निकले। पथराव के चलते गली और दोनों के घरों में ईंट-पत्थर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली गई है।