फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fighting in mathura city magistrate office

सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में चले लात-घूंसे

Tue, 28 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 28 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
fighting in mathura city magistrate office
सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में चले लात-घूंसे - फोटो : अमर उजाला
शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किए गए दो गुट सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में जाकर फिर भिड़ गए। दोनों में जमकर लात घूंसे चले। इसी दौरान एक आरोपी पुलिस से छूटकर भाग गया, जिसे बाद में दबोच लिया गया।
विज्ञापन


कृष्णानगर पुलिस चौकी क्षेत्र की चंद्रलोक कालोनी में रविवार रात समारोह के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के 2-2 लोगों को शांति भंग की आशंका में पकड़ लिया।
विज्ञापन


इनमें राजेंद्र कुमार निवासी हाथरस, अंशुल निवासी चंद्रलोक कालोनी, रमण किशोर और सुमित कुमार शर्मा निवासी चंद्रलोक कालोनी हैं। सोमवार को पुलिस इन्हें सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक पक्ष के लोगों को ही हथकड़ी लगाई गईं। इस पर हथकड़ी वाले पक्ष ने आपत्ति जताई तो विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में ही एक बार फिर लात घूंसे चले। आसपास जुटी भीड़ का लाभ लेते हुए एक आरोपी रमन किशोर भाग निकला।


आरोपी को भागता देख पुलिस के होश उड़ गए। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। आखिरकार थोड़ी ही मशक्कत के बाद आरोपी को दबोचकर सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed