{"_id":"2bb2cf154bff941673b3ee52a2406f59","slug":"fake-rto-gang-busted-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एआरटीओ पकड़े, गाड़ी पर था सपा का झंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी एआरटीओ पकड़े, गाड़ी पर था सपा का झंडा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मगोर्रा क्षेत्र में दो युवक एआरटीओ बनकर ट्रक चालकों से वसूली करते पकड़े गए। उनकी बोलेरो जीप पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ था।
घटनाक्रम सोमवार की रात 11:30 बजे का है। बिहार के वैशाली जनपद के थाना गुनाहर निवासी भिखारी राम अपने साथी ट्रक चालक के साथ जयपुर सामान लेकर जा रहा था। मगोर्रा थाना क्षेत्र में गांव जाजमपट्टी से पहले बोलेरो जीप सवार युवक अनूप चौधरी निवासी गांव बुर्ज सींगना थाना सिकंदरा, आगरा और अनिल चौधरी निवासी 68, प्रीति बिहार चंद्रपुरी कालोनी ने ट्रकों को रुकवाया।
उनके साथ दो युवक और थे। उन्होंने खुद को एआरटीओ बताकर कागजात दिखाने को कहा। कागजात न दिखाने पर ट्रक चालकों से अभद्रता की और 1500-1500 रुपये वसूल लिए।
इसी दौरान मगोर्रा थाने का गश्ती दल उधर से निकला। पुलिस को देखकर दो युवक भाग गए जबकि अनिल चौधरी और अनूप चौधरी को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस दोनों को पकड़कर बोलेरो जीप सहित थाने ले आई। मामले में ट्रक चालक भिखारी राम ने मगोर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।