{"_id":"56ddb3e84f1c1b281f8b4575","slug":"expressway-accident-report-sent-to-governmment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे हादसे की रिपोर्ट शासन को भेजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे हादसे की रिपोर्ट शासन को भेजी
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच मार्च की रात में हुए हादसे की रिपोर्ट मथुरा पुलिस ने शासन और प्रमुख सचिव गृह को प्रेषित कर दी है। इसमें थाना मांट में दर्ज की गई दुर्घटना की एफआईआर का पूरा ब्योरा भेजा गया है।
शनिवार को हादसे में हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मृतक के परिवारीजनों ने अनदेखी के आरोप केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर लगाए हैं।
इधर घटना के वक्त स्मृति ईरानी के काफिले में कार सवार दो लोग दिल्ली निवासी और भाजपाई मथुरा आए। दोनों भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल और देवेंद्र शर्मा के साथ एसएसपी निवास पहुंचे लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एसएसपी के पीआरओ से भाजपाइयों ने रिपोर्ट की एक प्रति भी ली और घटना की हकीकत बताई। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि उन्हें सबसे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी।
उनकी सूचना पर पुलिस और एंबुलेेंस भेजी गईं। पुलिस के पहुंचने तक कें द्रीय मंत्री घटना स्थल पर थीं। एंबुलेेंस जब घायलोें को लेकर चली गई, इसके बाद वे रवाना र्हुइं। पूरे वाकए के दौरान वे बरसात में भीग भी र्गइं थीं।