{"_id":"56e852fa4f1c1bcb438b460c","slug":"dispute-in-jawahar-bagh-of-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रहियों ने उद्यान विभाग के कर्मियों को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्याग्रहियों ने उद्यान विभाग के कर्मियों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के जवाहर बाग में डेढ़ साल से जमे सत्याग्रही लोगों ने उद्यान विभाग की जमीन पर आलू खोदने गए लोगों को भगा दिया। आरोप है कि उद्यान विभाग के कर्मचारियों की पिटाई की और उन्हें आलू भी नहीं दिया।
शहर के जवाहर बाग में डेढ़ साल से एक हजार से अधिक सत्याग्रही कब्जा जमाए हुए हैं। यह जमीन जिला उद्यान विभाग की है। यहां विभाग के लोगों ने तीन बीघा जमीन पर फाउंडेशन का आलू बीज से उगाया था। मंगलवार को सहायक उद्यान निरीक्षक रामस्वरूप शर्मा साथी कर्मचारी इंजन चालक पूरन सिंह, प्रधान चौकीदार दिनेश चंद्र, रामेश्वर दयाल और एक दर्जन मजदूरों को लेकर आलू खोदवाने ट्रैक्टर आदि लेकर पहुंचे थे।
आरोप है कि दोपहर को रामवृक्ष यादव के साथ आए 100 से अधिक सत्याग्रही युवक आलू खोद रहे लोगों के पास गए। उन्होंने जमीन को आजाद हिंद सरकार की और आलू को अपना बताते हुए कर्मचारियों को भाग जाने को कहा। कर्मचारियों ने मना किया तो उनकी पिटाई की और उन्हें खदेड़ दिया। आलू पर भी कब्जा कर लिया। मारपीट में देवी सिंह और महिलावती को चोटें आई।
विज्ञापन
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार, एसओ सदर और एलआईयू के लोग सत्याग्रहियों से वार्ता करने पहुंचे और उनसे आलू मुक्त करने को कहा। दो दौर की हुई वार्ता के बाद भी सत्याग्रहियों ने आलू नहीं खोदने दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में रामस्वरूप शर्मा ने रामवृक्ष यादव सहित 100-150 लोगों के खिलाफ तहरीर सदर पुलिस को दी है।