फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dgp press conference in mathura

गिरफ्तार कब्जाधारियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई: डीजीपी

Sat, 04 Jun 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 04 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
dgp press conference in mathura
डीजीपी जावीद अहमद - फोटो : अमर उजाला
जवाहरबाग में पुलिस और कब्जाधारियों के बीच हुए संघर्ष के बाद डीजीपी जावीद अहमद शुक्रवार को मथुरा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। डीजीपी जावीद अहमद ने मीडिया को बताया कि जवाहर बाग में उपद्रवियों का नेतृत्व कर रहे रामवृक्ष यादव, चंदन बोस, राकेश बाबू और गिरीश संभवत: की मौत हो गई है। अगर भाग गए हैं तो इन्हें जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


 पुलिस लाइन में दोपहर करीब एक बजे मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि दो-तीन दिन बाद जवाहरबाग को खाली कराने की योजना थी। पुलिस की छोटी पार्टी गुरुवार को शाम के वक्त रेकी के लिए गई थी, जिस पर उपद्रवी कब्जाधारियों ने लाठी-डंड़े और असलाह से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बहादुरी के साथ मुकाबला किया और पुलिस बल एकत्रित होने पर जवाबी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उपद्रवियों ने जवाहरबाग में बनी झोंपड़ियों में आग लगा दी। भाग रहे उपद्रवियों को बाग के बाहर जुटी भीड़ ने भी पीटा। इससे वहां रखे गोला-बारूद और गैस सिलेंडरों में विस्फोटक हुए, जिनकी चपेट में आए कई उपद्रवी मारे गए। इनमें 11 की मौत आग से झुलसने से हुई है। बाकी लाठी-डंडों की पिटाई से मरे हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि आपरेशन के दौरान 196 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 80 पुरुष और 116 महिलाएं शामिल हैं। उपद्रवियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। 21 वाहनों के स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष कुमार के परिवार को पूरी मदद की जाएगी। 

 
यह असलाह हुआ बरामद
- 47 देशी कट्टे
-06 राइफल
-178 कारतूस
-15 गाडियां
-06 मोटरसाइकिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed