{"_id":"148e559f6b259a8146c624335ee4ebc2","slug":"deepak-meena-sent-to-aligarh-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मावी गैंग के दीपक मीणा को भेजा अलीगढ़ जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मावी गैंग के दीपक मीणा को भेजा अलीगढ़ जेल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
गैंगवार के बाद जिला जेल से कैदियों को अन्य जेलों में भेजने के क्रम में मंगलवार को ब्रजेश मावी गैंग के दीपक मीणा उर्फ राइटर को जेल प्रशासन ने अलीगढ़ जेल भेज दिया।
17 जनवरी को जिला जेल में ब्रजेश मावी और राजेश टोंटा गैंग के बीच फायरिंग में आगरा के अक्षय सोलंकी की मौत हो गई थी। घायल राजेश टोंटा को आगरा ले जाने के दौरान हाईवे पर गैंगवार में मावी के लोगों ने उसकी भी हत्या कर दी थी।
इसलिए अब गैंगवार रोकने को जेल प्रशासन खूंखार कैदियों को तितर बितर कर रहा है। इसमें ब्रजेश मावी गैंग के तीन और राजेश टोंटा गैंग के दो लोगों को आगरा जिला जेल और सेंट्रल जेल भेजा जा चुका है। पांच दिन पहले मथुरा जेल प्रशासन ने मावी गैंग के हाथरस निवासी दीपक मीणा को आगरा सेंट्रल जेल भेजा था लेकिन वहां पहले से टोंटा और मावी गैंग की मौजूदगी के चलते सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को जेल अधिकारियों ने प्रशासनिक आधार पर दोपहर दो बजे दीपक को अलीगढ़ जेल भेज दिया है। बताया गया कि दीपक मीणा हत्या के मामले में वर्ष 2007 से मथुरा जिला जेल में था और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इसके साथ ही उस पर गैंगेस्टर का मुकदमा भी चल रहा है।