{"_id":"7005487446ac79ac3048998c3563285b","slug":"courier-van-looted-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार बदमाशों ने कोरियर वैन लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो सवार बदमाशों ने कोरियर वैन लूटी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 16 Dec 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बोलेरो सवार बदमाशों ने दिल्ली की एक कोरियर कंपनी की वैन लूट ली। गाड़ी का चालक मथुरा से डाक लेकर दिल्ली जा रहा था।
दिल्ली की ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी की मथुरा में शाखा है। कंपनी की महेंद्रा मैक्स गाड़ी को लेकर चालक मुकेश कुमार शाम 7:30 बजे मथुरा से दिल्ली के लिए निकला।
रात को करीब 8:15 बजे जब वह छाता के निकट से गुजर रहा था तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा ली। बोलेरो से तीन चार बदमाश उतरे और मुकेश से मारपीट कर गाड़ी छीन ली।
लुटेरे गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना मुकेश ने अपने मालिक को दिल्ली में और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने हाईवे और आसपास के थानों में सूचना देकर वाहनों की चेकिंग कराई।
विज्ञापन
देर रात तक वैन का पता नहीं चल सका। छाता कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लुटेरों ने चालक से मारपीट नहीं की और गाड़ी की चाबी भी चालक के पास है। मामले की जांच कराई जा रही है।
कोरियर संचालक गाड़ी को टेंपो ट्रेवलर बता रहे हैं। चालक इसे महेंद्रा मैक्स बता रहा है। दोनों वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। सूत्रों के अनुसार कोरियर की इस गाड़ी से चांदी की सप्लाई भी की जाती थी।