फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   conflict between police and public for woman's dead body

भीड़ ने पुलिस से छीनकर शव किया दफन

Tue, 06 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 06 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
conflict between police and public for woman's dead body
पुलिस - फोटो : file
सहार गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पहुंची पुलिस से भीड़ ने महिला का शव छीन लिया। इसके बाद शव को दफना भी दिया। मामले में पुलिस ने 33 लोगों को नामजद करते हुए 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव सहार के सद्दाम का निकाह चार साल पहले मथुरा की राधेश्याम कालोनी थाना गोविंदनगर की रेशमा के साथ हुआ था। सोमवार को पुलिस को खबर मिली कि रेशमा का शव उसके बेडरूम में फांसी के फंदे पर झूल रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक परिवारवालों ने शव उतार लिया और दफनाने की तैयारी चल रही थी। नायब तहसीलदार अजय यादव और बरसाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इस पर यहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और नायब तहसीलदार को घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल पक्ष और मायका पक्ष पोस्टमार्टम से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने जबरदस्ती की तो भीड़ ने हंगामा करते हुए शव छीन लिया और दफन कर दिया। पुलिस ने लौटकर आला अफसरों को सूचना दी। रात को चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने हनीफ, सददाम, भोला, सल्लो, अशरफ, फारुख, अशरफ, याकूब, अकबर, इशार, खज्जू, इस्माइल, वकील, खलील, साबिर, तुफैल, वसीम, जमील, अजमल, वसीम, साहून, अजमल, रहमत, रज्जो, जमीला, रीना, इशरत, वकील, रफीक, साहुआ, अल्लो समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज करा दिया है।


पोस्टमार्टम के लिए निकला जाएगा शव 
थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि दफनाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए निकलवाया जाएगा। इसके लिए रिपोर्ट पुलिस-प्रशासन के अफसरों को भेज दी गई। अनुमति मिलते ही जल्द दफनाए गए शव को निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed