{"_id":"587283454f1c1b1629ba83ba","slug":"collecting-weapons-and-alcohol-for-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में चुनाव को इकट्ठा हो रहे हथियार और शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में चुनाव को इकट्ठा हो रहे हथियार और शराब
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बरामद असलहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए हथियार और शराब इकट्ठा किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हरियाणा और राजस्थान से तस्करी की शराब तो पहुंच ही रही है भट्ठियां भी शुरू हो गई हैं।
बिहार से अवैध असलहों की सप्लाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दो हथियार सप्लायरों ने तस्करी के बड़े राज खोले हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में इस गैंग को असलहे पहुंचाने थे वहां के बारे में भी पुख्ता जानकारी मिल गई है।
बिहार का राजा सिंह मुंगेर गैंग असलहों की सप्लाई कर रहा है। दो असलाह सप्लायरों की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि यूपी के कई जनपदों में ये गैंग हथियारों की सप्लाई कर चुका है। मथुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मैनपुरी निवासी वीरेश और फीरोजाबाद निवासी राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि राजा सिंह उन्हें असलहे देता है।
विज्ञापन
उन लोगों को केवल कमीशन दिया जाता है। असलहे आर्डर पर तैयार किए जाते हैं। इस समय चुनाव को लेकर पंजाब और यूपी से असलहों की डिमांड आ रही है। उसी आधार पर असलहे भेजे जा रहे हैं।
स्वाट टीम प्रभारी हरीश वर्धन सिंह का कहना है कि दिल्ली और यूपी के साथ हरियाणा और राजस्थान में भी इस गिरोह के नेटवर्क की जानकारी मिली है। इन सभी स्थानों पर तफ्तीश के लिए वहां की पुलिस को बता दिया गया है। इनपुट भी शेयर किया जा रहा है।
वहीं अवैध शराब को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने सभी जिलों को चेकिंग के आदेश दिए हैं। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि हरियाणा और राजस्थान सीमा पर बीस बैरियर लगाकर चेकिंग कराई जा रही है।