फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   car loot in goverdhan and mathura

भरतपुर, मेरठ से जुड़ रहे इनोवा, आर्टिगा लूट के तार

Wed, 14 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 14 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
car loot in goverdhan and mathura
जनपद में शनिवार रात हुई दो वाहन लूट के तार मेरठ और भरतपुर के लुटेरों से जुड़ रहे हैं। आसपास के जनपदों में एक के बाद एक लूट और लूटे गए वाहनों से फिर से लूट के मामलोें में पुलिस छह लुटेरों को चिह्नित कर काम कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान कोटा के श्रद्धालु अनिल राठी और उनके परिवार से लुटेरों ने शनिवार रात गोवर्धन में इनोवा कार और कासगंज के मिठाई विक्रेता अवधेश अग्रवाल और उनके परिवार से अर्टिगा गाड़ी लूट ली थी। लुटेरे उनसे गहने, नकदी, मोबाइल आदि भी लूट ले गए।
विज्ञापन


तहकीकात में जुटी मथुरा की स्वॉट टीम और क्रिमिनल इंटेलीजेंस के रड़ार पर मथुरा, आगरा और मेरठ के छह लुटेरे हैं। इनमें एक गैंग की लोकेशन अब भरतपुर में मिलने पर टीम ने भरतपुर डेरा डाल दिया है। दूसरी टीम अलीगढ़ और मेरठ क्षेत्र में काम कर रही है। आगरा के थाना सिकंदरा से छह जनवरी को लूटी गई फॉर्चुनर गाड़ी को लुटेरे देहरादून में लावारिस छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किराए पर रहकर करते रहे हैं लूट
लक्जरी गाड़ियों को लूटने और चोरी करने के लिए बदमाश वारदात करने वाले इलाके में किराए पर आलीशान मकान लेकर रहते हैं। इसमें उनके पास लूटी हुई और चोरी की लक्जरी गाड़ियां भी होती हैं। मकान मालिक को वे यमुना एक्सप्रेसवे पर ठेकेदार बताते हैं और सुबह से ही गाड़ियां लेकर इलाके के  गांव, देहात के रास्तों की रैकी करने निकल जाते हैं। मकान मालिक को एडवांस किराया देकर 10, 20 दिन में दो-चार लूट की घटना कर सामान लेकर गायब हो जाते हैं। रहने के लिए वे चंद सामान ही साथ रखते हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि दोनोें गाड़ियों की लूट से पहले लुटेरों ने टाउनशिप स्थित एक कालोनी में करीब एक माह पूर्व किराए पर मकान लिया था। अब वे भाग गए। पुलिस टीम ने उनके मकान से करीब छह गाड़ियों की नंबर प्लेट, गाड़ियोें के लॉक तोड़ने का सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed