{"_id":"579e478f4f1c1b63242b88f7","slug":"car-caught-fire-at-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
expressway in india
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख चालक खिड़की खोल कर कार से बाहर कूद गया। कार में सिर्फ चालक ही सवार था। देखते-देखते कार जल कर राख हो गई।
बघेल बस्ती सदर बाजार आगरा निवासी नानक चंद्र रविवार सुबह ईको कार को यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर नोएडा की ओर ले जा रहा था। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 131 के निकट अचानक कार में आग लग गई। चालक खिड़की खोल कर कार से बाहर कूद गया। कार में आग की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी दमकल लेकर पहुंच गए।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक कार का सिर्फ ढांचा ही बचा। एक्सप्रेसवे पर बर्निंग कार आधे घंटे तक लोगों का तमाशा बनी रही। दूसरे वाहनों से उतरे लोग मोबाइल से इसकी वीडियो बनाते दिखे। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से नोएडा की ओर जा रहे वाहनों को घटना स्थल से पहले रुकवा दिया। एक्सप्रेसवे पर आधे घंटे आवागमन बाधित रहा।