फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bsf constale attacked on police

बीएसएफ के सिपाही ने पीटे पुलिसकर्मी

Thu, 28 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 28 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
bsf constale attacked on police
क्राइम
थाना फरह के गांव ओल में अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान एक बीएसएफ का सिपाही जबरन बाइक निकालने के लिए पुलिस से भिड़ गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और बीएसएफ के सिपाही के बीच जमकर डंडे चले। सिपाही के साथी भी उसके साथ आ गए। इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार रात कस्बा ओल में रात्रि 11 बजे शोभायात्रा गांव से घूमकर कस्बे से गुजर रही थी तब पुलिस ने वाहनों का आवागमन बंद कर रखा था। इसी दौरान वहां बीएसएफ का सिपाही गौतम सिंह बाइक लेकर शोभायात्रा के बीच से घुसने लगा। ओल पुलिस ने उसे रोका तो वह नहीं माना। इस पर पुलिस ने उसे जबरन रोक दिया।
विज्ञापन


इससे कुपित हुए गौतम सिंह ने निकट खड़े एक व्यक्ति से डंडा लेकर पुलिस कर्मियों पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया। उसके साथी भी पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने भी गौतम पर डंडे बरसाए, लेकिन वह बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह, एसओ फरह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शोभायात्रा निकलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में ओल चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने गौतम सिंह, ग्यासी और टिंकू को नामजद करते हुए 30 लोगों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने, बलवा और कार्य सरकार में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed