{"_id":"2b49fc9c3902a66074ca4c9fd26fc321","slug":"boundrywall-hit-by-a-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की बाउंड्रीवॉल तोड़कर अंदर घुसी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे की बाउंड्रीवॉल तोड़कर अंदर घुसी कार
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन रोड स्थित इंजीनियरिंग विभाग के कार्यालय की बाउंड्रीवॉल तोड़कर रविवार की रात एक कार अंदर घुस गई।
जंक्शन रोड पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग का असिस्टेंट डिविजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर कार्यालय है। रविवार रात को एक अनियंत्रित कार कार्यालय की दीवार तोड़ती हुई अंदर जा घुसी।
इससे दीवार का एक हिस्सा टूट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद रात में ही कार सवार कार को छोड़कर चले गए। सोमवार को दोपहर में कार स्वामी आया और कार लेकर चला गया। टूटी हुई दीवार भी मजदूरों द्वारा बनवा दी गई। सूत्रों के अनुसार यह कार रेलवे के ही एक ठेकेदार के किसी परिचित की थी और वह शराब पीकर कार को चला रहा था।
कार के अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर अंदर घुसने के बाद उसने ठेकेदार की शरण ली और बाद में ठेकेदार के हस्तक्षेप के बाद दीवार को बनवा दिया गया और कार स्वामी कार लेकर चला गया। अधिकृत तौर पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। यहां तक कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेएल शर्मा ने भी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कह दिया कि थोड़ा सा नुकसान है, उसे सही करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरपीएफ को इस संबंध में मेमो दे दिया है। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग ने उन्हें कोई मेमो नहीं दिया है।