{"_id":"57ae11aa4f1c1b7102ee5e91","slug":"body-of-lady-found-in-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के बाद शव बैग में रखकर फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या के बाद शव बैग में रखकर फेंका
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
लाश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चालीस वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसका शव बैग में रखकर फरह थाना क्षेत्र में हाईवे पर फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह रैपुरा जाट चौकी क्षेत्र में तालाब के पास यह बैग मिला। महिला के पेट, हाथ और पैरों पर बने जख्मों से साफ हो रहा है कि शरीर पर धारदार हथियारों से वार किए गए। दुराचार की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। पहनावे से महिला संपन्न परिवार की लग रही है।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रैपुरा जाट चौकी क्षेत्र में तालाब के किनारे एक लाल रंग का बड़ा बैग देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैग को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव था। महिला के शव को बैग में इस तरह रखा गया था कि उसके दोनों हाथ और पैर सिमटे हुए थे।
शरीर पर जख्मों के निशान हैं। पेट पर ही सात जगह गहरे जख्म बने हैं। हाथ और पांव पर भी चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से किए गए वार के निशान हैं। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि महिला के शरीर पर जगह-जगह जख्म हैं। पोस्टमार्टम से ही स्थिति साफ हो सकेगी। शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों में भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
कार सवारों ने फेंका शव
जिस तालाब के पास बैग मिला है वह हाईवे के पास ही है। माना जा रहा है कि हाईवे पर खड़े होकर ही बैग को फेंका गया। लुड़कते हुए बैग वहां तक गया है। क्राइम सीन पर इस तरह के साक्ष्य मिल रहे हैं। हाईवे किनारे की पटरी पर चार पहिया वाहन के पहियों के भी निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्यारे बैग को कार से ही लेकर यहां पहुंचे होंगे।
एकदम नया है बैग
जिस बैग में महिला का शव मिला, वह एकदम नया है। माना जा रहा है कि एक दो दिन पहले ही बैग को खरीदा गया है। पुलिस ने बैग की बारीकी के साथ जांच की लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके।