{"_id":"587e64014f1c1b2231efe101","slug":"blood-sample-of-ramvriksha-s-son-send-to-lucknow-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में आएगी रामवृक्ष के बेटे की डीएनए रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन में आएगी रामवृक्ष के बेटे की डीएनए रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
रामवृक्ष का बेटा राजनारायण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामवृक्ष के बेटे राजनारायण के बाल और खून के सैंपल जांच के लिए लखनऊ की फोरेंसिक लैब को भेज दिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि हफ्ते भर में पूरी रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट को अदालत में दाखिल किया जाएगा।
जवाहरबाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष यादव की मौत जलने से हुई थी। पुलिस ने डीएनए के लिए सैंपल लेकर उसके शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। लेकिन अब जब हाईकोर्ट से आदेश हुआ तो पुलिस हरकत में आई और सोमवार को रामवृक्ष का बेटा राजनारायण मथुरा पहुंच गया था।
यहां पुलिस ने राजनारायण को पहले अदालत में पेश किया और फिर उसके बाद बाल और ब्लड के सैंपल लिए गए। मंगलवार को यह सैंपल लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब को भेज दिए गए। इस रिपोर्ट के आधार पर रामवृक्ष की मौत का वैज्ञानिक आधार भी पुलिस के पास होगा।
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में रामवृक्ष का दूसरा बेटा भी
पुलिस भले ही राजनारायण को डीएनए सैंपल के लिए लाने की बात कर रही है लेकिन बताया जा रहा है कि रामवृक्ष का दूसरा बेटा विवेक नारायण भी पुलिस के कब्जे में हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। अफसरों का कहना है कि उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जबकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक विवेक को भी पकड़ लिया गया है।
आयोग के सामने 26 पुलिसवालों ने दी गवाही
जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष दो दिन के भीतर 26 पुलिस वालों ने गवाही पेश की। अब तक 236 लोग पेश होकर अपनी गवाही दर्ज करा चुके हैं।
दो जून (2016) को जवाहरबाग खाली कराते वक्त हुई हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों सहित 29 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा का सूत्रधार रामवृक्ष यादव भी मारा गया था। इस मामले की जांच को शासन ने न्यायिक आयोग का गठन किया था।
न्यायिक आयोग ने पहले लोगों के बयान लिए और फिर शपथ पत्र लिए गए थे। इसके बाद गवाही शुरू हो गई। न्यायिक आयोग के सचिव और सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश पीके गोयल ने बताया कि मंगलवार शाम को चार बजे तक 26 लोगों की गवाही हो चुकी थी। प्रक्रिया लगातार चल रही है। पुलिसवालों की गवाही कराई गई है।