फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   blackmarketing of crude oil in mathura

खुर्शी में चल रहा था काले तेल का गोदाम

Thu, 19 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 19 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
blackmarketing of crude oil in mathura
थाना शेरगढ़ के गांव खुर्शी में चल रहे काले तेल के गोदाम पर स्वाट टीम ने छापा मारकर नौ लोगों को दबोच लिया। टीम ने गोदाम से दो टैंकर, 50 हजार से लीटर से अधिक काला तेल और फरनेश ऑयल बरामद किया है।
विज्ञापन


छाता-शेरगढ़ रोड स्थित गांव खुर्शी के निकट श्रीबिहारीजी ऑयल ट्रेडर्स नाम से काले तेल के गोदाम पर स्वाट टीम ने बुधवार सुबह 11 बजे सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव और एसपी देहता अजय कुमार के नेतृत्व में बनी टीम के साथ दबिश दी। मौके से पुलिस ने दो टैंकर, एक ट्रैक्टर, चार बाइक सहित कई उपकरण और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की। टीम को गोदाम मेें भूमिगत बने हुए बड़े-बड़े हौद, पाइप और अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन


दबिश के दौरान टीम ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई। सूचना पर छाता और शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और पकड़े गए लोगों और सामान को शेरगढ़ थाने ले आए। सीओ छाता और स्वाट टीम के लोग शाम तक पकड़े गए लोगों से पूछताछ क रने और बरामद तेल को समेटने में लगे रहे। शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि गोदाम को शेरगढ़ के गांव जटवारी निवासी सुरेश गुर्जर और खुर्शी निवासी बच्चू गुर्जर संचालित करते थे। बताया गया कि गोदाम छह साल से लगातार संचालित है। बीच में एक दो बार दी गई दबिश में पुलिस ने गोदाम को तोड़ दिया था, लेकिन बाद में फिर से गोदाम संचालित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed