{"_id":"ca643a3d54b6797ecf015754c9f3ad13","slug":"blackmailing-by-a-woman-on-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले फोन पर की बातें फिर बना ली अश्लील वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले फोन पर की बातें फिर बना ली अश्लील वीडियो
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर मीठी-मीठी और अश्लील बातें कर लोगों को फंसाने, अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर रुपये ऐंठने वाले युवक-युवती को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। दोनों कृष्णानगर के एक व्यक्ति को फंसाकर रकम वसूलने आगरा से मथुरा आए थे।
एक माह पहले आगरा की एक युवती ने कृष्णानगर निवासी अधेड़ के मोबाइल पर फोन किया और मीठी-मीठी बातें करने लगी। इसके बाद लगातार यह बातें शुरू हो गईं। युवती ने अधेड़ को आगरा बुलाया और उसके साथ कमरे में अश्लील वीडियो क्लिप बना ली।
उसके बाद आगरा निवासी युवती और एक युवक अधेड़ को धमकाकर रुपये मांगने लगे। एकाध बार अधेड़ ने रुपये दे दिए लेकिन बार-बार मांगने पर उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने अधेड़ के साथ मिलकर जाल बिछाया और दोनों को मथुरा बुला लिया।
विज्ञापन
सोमवार शाम को आगरा निवासी राजन उर्फ अशोक और युवती राखी चौहान रुपये लेने कृष्णानगर पहुंचे। यहां कोतवाली पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने अधेड़ की तहरीर पर दोनों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, चौथ वसूली, आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया।