{"_id":"5863f8fb4f1c1b435ceeb42b","slug":"bank-officers-transaction-in-code-word","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोडवर्ड में दर्ज है लाखों का लेनदेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोडवर्ड में दर्ज है लाखों का लेनदेन
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोआपरेटिव बैंक के लेटरपैड पर कोडवर्ड में सब कुछ दर्ज है। लाखों का लेनदेन लिखा है। खाता नंबर का उल्लेख किया गया है। अब पुलिस इन सभी खातों की तफ्तीश करेगी।
अलवर अरबन कोआपरेटिव बैंक के अधिकारी झम्मनलाल ने मंगलवार को गोवर्धन की धर्मशाला में सल्फास खाकर जान दे दी थी। सूचना पाकर पहुंचे परिवार वालों का कहना था कि कोआपरेटिव बैंक में 15 करोड़ का घपला हुआ था। इसमें पांच लोग पुलिस की गिरफ्त में भी हैं। पुलिस ने झम्मनलाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
परिवार वालों ने बताया था कि झम्मनलाल का कहीं कोई दोष नहीं था। पुलिस ने भी पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया था। सोमवार को वह जयपुर जाने के लिए घर से निकले थे और गोवर्धन पहुंच गए। जिस धर्मशाला में झम्मनलाल ने आत्महत्या की थी वहां शव के पास से पुलिस ने कोआपरेटिव बैंक का एक लेटरपैड भी बरामद किया है।
विज्ञापन
इस पर करीब 200 से भी ज्यादा लोगों के नाम दर्ज है। नाम के आगे खाता संख्या भी लिखी गई है। किसी नाम के आगे एक लाख की रकम लिखी है तो किसी के आगे पचास हजार तक। सब जोड़ लिया जाए तो रकम लाखों में है। पुलिस का कहना है कि कागज का अध्ययन किया जा रहा है। कुछ शब्द इस तरह से लिखे गए हैं जैसे कोडवर्ड होता है। इनके बारे में जानकारी की जा रही है। अलवर पुलिस से भी पूछा जा रहा है। सारी जानकारी होने के बाद ही तफ्तीश को शुरू की जाएगी।