फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attempt to rape in mathura

दुष्कर्म के विरोध पर महिला और किशोर की जान लेने का प्रयास

Thu, 08 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 08 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
attempt to rape in mathura
थाना सदर बाजार क्षेत्र के  माली मोहल्ला मुर्शीदपुर में कामकाज कर लौट रहीं महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया, विरोध करने पर महिला को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इसी बीच एक किशोर के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए। महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। उधर, इसी घटना स्थल के पास शाम को एक किशोर बेहोशी की हालत में मिला। होश आने पर उसने बताया कि महिला के साथ हुई घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन


महिला (30) थाना सदर बाजार के अंतर्गत गांव दामोदरपुरा की रहने वाली है और घरों में चौका-बर्तन करती है। बुधवार को दोपहर में करीब 12 बजे खेतों के बीच बने चक रोड से होकर घर लौट रही थीं। तभी दो युवकों ने उसे झाड़ियों में खींच लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर पहुंचे एक किशोर ने शोर मचाया तो युवक भाग खड़े हुए। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने देखा कि महिला मरणासन्न अवस्था में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस और उसके पति को सूचना दी। महिला के पति का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुशमनी नहीं है, उन्होंने दुराचार के प्रयास का विरोध करने पर घटना होने की आशंका जताई। उधर, शाम को इस घटना के स्थल से कुछ दूरी पर एक किशोर भूरा (16) बेहोशी की हालत में पड़ा  मिला। होश आने पर उसने बताया कि दोपहर में वह भी महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचा था, उसने देखा कि दो युवक महिला के मारपीट और जबरदस्ती कर रहे थे। उसे देख युवक उसके पीछे दौड़े और उसे पकड़ लिया। उसके कपड़े उतार लिए और उनसे उसका गला घोटने का प्रयास किया। उसके बाद सिर में किसी वस्तु से प्रहार किया, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल बिखरा था खून
घटनास्थल के निकट ही चक रोड पर खून बिखरा पड़ा था। महिलाओं द्वारा बालों में लगाई जाने वाली चिमटी वहां पड़ी थी। इससे कुछ दूरी पर एक डंडा पड़ा था, जोकि रक्त से सना हुआ था। जिस खेत में महिला मिली, वहां खून से सना दुपट्टा, ईंट और डंडे का दूसरा टुकड़ा भी मिला। इसके साथ ही महिला की दोनों चप्पले भी वहां अलग-अलग पड़ी हुई थीं।


मरा समझकर छोड़ गए थे भूरा को
दोपहर 12 बजे महिला के साथ घटना हुई थी और शाम को किशोेर भूरा बेहोश मिला।  भूरा के पिता केसर सैनी ने बताया कि उसका पुत्र दोपहर से गायब था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो उसे ढूंढने का प्रयास किया गया। शाम को वह घायलावस्था में खेत में पड़ा हुआ मिला। बताया कि महिला के साथ जबरदस्ती करते देख लेने के बाद दोनों युवकों ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से गला दबाया था। बेटे के बेहोश होने पर दोनों युवक संभवत: उसे मरा हुआ जानकर चले गए। भूरा के कपड़ों पर खून के निशान मिले हैं। बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed