फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attack on mathura tehsil is a conspiracy

तहसील में हमला बड़ी साजिश, प्रशासन मूकदर्शक

Mon, 04 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 04 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
attack on mathura tehsil is a conspiracy
हमला बड़ी साजिश - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग पर कब्जा जमाए बैठे लोग मथुरा को अस्थिर करने के लिए बड़ी साजिश का एक हिस्सा हैं। बीते दो सालों में लगातार हो रही घटनाएं और प्रशासन की चुप्पी हैरान करने वाली है। इन्हें न रोका गया तो मथुरा का एक भी आदमी सुरक्षित नहीं रह पाएगा। 
विज्ञापन


जवाहर बाग पर दो साल से कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ जनहित याचिका दायर करने वाले बार के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि अफसरों को कानून-व्यवस्था की फिक्र नहीं है। मई 2015 में हाईकोर्ट ने प्रदेश के प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी मथुरा और एसएसपी को जवाहर बाग को सुरक्षित कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इस आदेश की प्रति स्वयं उनके और न्यायालय के द्वारा डीएम और एसएसपी कार्यालय में उपलब्ध कराई गई। इसके बाद भी अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।  तोमर ने आरोप लगाया कि इन सत्याग्रहियों को सत्ता का संरक्षण मालूम होता है। प्रशासन भी तमाशबीन है। उच्च न्यायालय में अवमानना की याचिका भी दाखिल की जा चुकी है। जल्द ही मामले की सुनवाई में वे सभी तथ्य रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जज से मिला बार का प्रतिनिधिमंडल
जवाहर बाग पर कब्जा जमाए लोगों द्वारा आए दिन की जा रही मारपीट की घटनाओं के बाद सोमवार को तहसील परिसर में तोड़फोड़, मारपीट के मामले में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज डीके सिंह से मुलाकात की और उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया।


प्रतिनिधि मंडल मेें अध्यक्ष इंद्रकुमार वशिष्ठ, नशीरशाह, सचिव राजेंद्र शर्मा, मदन गोपाल सिंह, सुधीर रावत, राजकुमार शर्मा, योगेश तिवारी के अलावा अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा, महेश्वर नाथ चतुर्वेदी, भूपेंद्र सिंह, कलुआ सिंह, येागेश गौतम, ईश्वर चंद शर्मा, सुरेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed