फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   anger against one side action

दंगे के आरोपी पर कार्रवाई से आक्रोश

Fri, 24 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला कोसीकलां
अमर उजाला कोसीकलां Updated Fri, 24 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
anger against one side action
पु‌लिस - फोटो : Demo Pic
चार साल पहले नगर में हुए दंगे के मामले पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ कर चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन

कोसी दंगे की जांच डीआईजी अलीगढ़ कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कोसी पुलिस ने दंगे में वांछित चल रहे लक्ष्मण निवासी राठौर नगर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। इसकी जानकारी नगरवासियों को हुई तो पंचायतों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


देर शाम अग्रवाल धर्मशाला में बैठक हुई इसमें वक्ताओं ने पुलिस के रवैये की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि रमजान के महीने में ये कार्रवाई माहौल बिगाड़ सकती है। एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात करेगा। बैठक के बाद देर शाम एक प्रतिनिधिमंडल ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, पूर्व चेयरमैन छाता जगपाल सिंह, भानुप्रताप सिंह, धर्मवीर शर्मा, तरुण सेठ, सतवीर सांगवान, निर्भय पांडेय आदि थे। इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि करीब 10 से 15 लोगों के नाम वारंट आ चुके हैं। इन पर भी कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दंगे में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, एमएलसी लेखराज चौधरी, पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला सहित 156 नामजद और 1200 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।


ऐसे बिगड़े थे हालात
एक जून 2012 को सरायशाही में एक धार्मिक स्थल के बाहर हुए पानी को लेकर हुए मामूली विवाद ने दंगे का रूप ले लिया था। पहले एक पक्ष ने उपद्रव किया फिर दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। हिंसक भीड़ ने चार दर्जन से अधिक दुकानों, मकानों और दो कालेजों को आग के हवाले कर दिया। एक दर्जन दोपहिया और चौपहिया वाहन फूंक दिए गए। पेट्रोल बम फेंके गए और घर में घुस कर महिलाओं से अभद्रता की गई। इस संघर्ष में दो लोगों को जिंदा जलाने सहित चार की मौत और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस दौरान करीब 25 दिन तक बाजार भी बंद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed