फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agra's shoe merchant's son shot dead

आगरा के जूता व्यापारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या

Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Agra's shoe merchant's son shot dead
आगरा के जूता व्यापारी के पुत्र की दिल्ली से आगरा लौटते समय थाना रिफाइनरी क्षेत्र में गोली मार कर हत्या कर दी गई। कार में बैठे मृतक के दोस्त और कार चालक ने खुद को हमलावरों द्वारा थाना रिफाइनरी क्षेत्र में ही बांधकर फेंकना बताया है। हत्या की रिपोर्ट मृतक के बहनोई सुरेश ने दर्ज करा दी है। थानाध्यक्ष रिफाइनरी के अनुसार मामला आपस में झगडे़ के बाद हत्या का लग रहा है। हालांकि, जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव धाना शमसाबाद मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक की लाश मिली। युवक की गर्दन पर गोली लगने का निशान था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद थाना रिफाइनरी पहुंचे आगरा के थाना जगदीशपुरा अंतर्गत गढ़ी भदौरिया निवासी कल्यान सिंह ने युवक की शिनाख्त अपने पुत्र विक्रम सिंह के रूप में की।
विज्ञापन


कल्यान सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनका पुत्र विक्रम अपने मित्र योगेश पुत्र केसरी के साथ दिल्ली गया था। मृतक विक्रम के साथी योगेश का कहना है कि कार में चार अन्य युवक भी मथुरा के लिए बैठे थे। कार सवार सभी लोगों ने कोसी में खाना खाया और शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों का किसी बात को लेकर चारों युवकों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह जब गाड़ी में बैठे तो चारों युवकों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को धाना शमसाबाद में फेंक दिया और उसे भी बांधकर पास ही खेतों में फेंक गए। योगेश का कहना था कि वह किसी प्रकार खुलकर घबराहट में सीधे आगरा चला गया।

वहां से फिर विक्रम के परिवारीजनों को लेकर आया। परिवारीजनों के थाने पहुंचने पर उन्हें ईको गाड़ी का चालक डालचंद निवासी गांव जलालपुर थाना फरह थाने पर अपनी गाड़ी चोरी होने की तहरीर देता हुआ मिला। डालचंद का कहना है कि चारों युवक विक्रम की हत्या के बाद उसे रिफाइनरी क्षेत्र के गांव खेरिया में फेंककर भाग गए थे और गाड़ी भी ले गए। हालांकि गाड़ी रिफाइनरी क्षेत्र में ही खड़ी मिल गई।


सीने पर युवती का नाम
मृतक विक्रम के सीने पर युवती का नाम और क्रॉस भी लिखा है। शव के पास से दो सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, खून से सनी शर्ट और एक टूटी बेल्ट भी मिली है। युवक का एक हाथ भी साफी से भी बंधा हुआ था।  पुलिस इन तथ्यों को भी जांच में शामिल कर तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed