{"_id":"571f58e04f1c1bf571a9155e","slug":"action-on-teacher-for-whatsapp-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप एडमिन पर गिरी गाज, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रुप एडमिन पर गिरी गाज, निलंबित
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
वॉट्सऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी देवताओं के संबंध में वाट्सएप पर अश्लील कमेंट करने के मामले में अब ग्रुप एडमिन पर गाज गिर गई है। कालेज प्रबंधन ने ग्रुप एडमिन शिक्षक उमेशपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। उन पर कालेज में अनुशासनहीनता फैलाने और विद्यालय की छवि धूमिल करने का आरोप है।
अमर उजाला ने 14 मार्च के अंक में ‘देवी देवताओं पर अश्लील कमेंट कर रहे गुरुजी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि व्हाट्सएप के ‘टीचर्स’ ग्रुप पर मांट के बृज आदर्श कृषक इंटर कालेज के शिक्षक नरेश कुमार ने गायत्री मंत्र की अश्लील व्याख्या करते हुए पोस्ट डाली थी।
शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीआईओएस ने इस प्रकरण में शामिल ग्रुप एडमिन सहित चार शिक्षकों के प्रबंधन को जांच के बाद उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अब 26 अप्रैल को ‘टीचर्स’ ग्रुप के एडमिन सेठ बीएन पोद्दार इंटर के शिक्षक उमेशपाल सिंह को प्रबंधक भुवन भूषण कमल ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
उन पर विद्यालय की छवि धूमिल करने, कालेज में अनुशासनहीनता फैलाने, शिक्षक आचरण संहिता का पालन नहीं करने के आरोप हैं। इस प्रकरण में पूर्व में दो शिक्षक बृज आदर्श कृषक इंटर कालेज मांट के शिक्षक नरेश कुमार और छाता के अक्रूर इंटर कालेज के शिक्षक शिवकरन सिंह को निलंबित किया जा चुका है।