{"_id":"58d67efa4f1c1bfc411a124c","slug":"action-on-roadside-drinkers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ऑपरेशन रोड साइड शराबजादे’ ने मचाई खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘ऑपरेशन रोड साइड शराबजादे’ ने मचाई खलबली
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : Demo Pic
‘ऑपरेशन रोड साइड शराबजादे’ शहर में चला तो शराबियों में अफरा-तफरी मच गई। शराबी आगे-आगे तो पुलिस उनके पीछे दौड़ रही थी। शहर पुलिस ने करीब 100 शराबियों को धारा 34 के तहत पकड़ा गया। पकड़े गए अधिकतर शराबियों को थाने से जमानत पर छोड़ा गया।
शहर के गोविंदनगर, कोतवाली और सदर बाजार क्षेत्र में मयखानों के समीप शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता था। यह शराबी सड़क किनारे खड़े होकर शराब को सेवन किया करते थे। इन शराबियों के चलते आवागमन में कई बार महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शहर में दो दिन से चल रहे ‘ऑपरेशन रोड साइड शराबजादे’ ने शराबियों में खलबली मचा दी।
थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया के अनुसार 32 शराबी मसानी चौराहे और ड्यूक पैलेस से पकड़े गए। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह के अनुसार 47 शराबी स्टेट बैंक, नए बस अड्डे, पुराने बस अड्डे से पकड़े। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक तसनीम अहमद रिजवी के अनुसार 19 शराबियों को पुलिस लाइन, कृष्णापुरी चौराहे से दबोचा है। सीओ सिटी जगदीश सिंह ने बताया कि आगे भी सड़क किनारे शराब पीते मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर-स्कूलों के पास से हटें मयखाने
पुलिस के अभियान के बाद धौलीप्याऊ निवासी योगेश का कहना है कि अब तो शराब पर पूरी तरह पाबंदी लगनी चाहिए। जयसिंहपुरा के गिर्राज धनी का कहना है कि स्कूलों और मंदिरों के समीप शराब के ठेके हटाए जाएं। महाविद्या कालोनी के रामबाबू का कहना है कि शराब पर पाबंदी से लोग इसकी लत छोड़ देंगे।