{"_id":"a0b163925fb1aa6488c6bc27b10db37e","slug":"accused-of-gangster-murder-case-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार में जेल आरक्षी कैलाश और शूटर गोपाल को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगवार में जेल आरक्षी कैलाश और शूटर गोपाल को जेल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल से लेकर सड़क तक की गैंगवार के आरोपी जेल के आरक्षी कैलाश गुप्ता और ब्रजेश मावी के साथी रहे गोपाल यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया। गोपाल यादव और उसके साथियों पर पुलिस अभिरक्षा में राजेश शर्मा की हत्या करने का आरोप है। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।
17 जनवरी को जिला जेल में बंद ब्रजेश मावी गैंग के सदस्य दीपक वर्मा, उसके साथी अक्षय सोलंकी और हाथरस के शातिर बदमाश राजेश टोेंटा व उसके साथियोें में गैंगवार हुई थी। इसमेें आगरा के अक्षय सोलंकी की गोली लगने से मौत हो गई जबकि राजेश टोंटा और उसका साथी राजकुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मामले में पुलिस ने जेल के सिपाही कैलाश गुप्ता को जेल में बंद ब्रजेश मावी गैंग के शार्प शूटर दीपक वर्मा को दो पिस्टल और 90 हजार नकदी पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बंगाली घाट निवासी गोपाल यादव को कैलाश गुप्ता की मार्फत पिस्टल पहुंचाने और राजेश टोंटा की हाईवे पर हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने कैलाश गुप्ता और गोपाल यादव को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया। सुरक्षा के लिए कोर्ट ले जाते समय सिपाही हाथ में खुली पिस्टल लेकर गाड़ी में बैठे रहे।