फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accidents on expressway

एक्सप्रेसवे पर चार हादसे, एक की मौत

Mon, 16 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
accidents on expressway
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
 यमुना एक्सप्रेसवे पर चार हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आठ लोग घायल हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात आयशर कैंटर आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था। थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन-122 के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने आयशर कैंटर में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया।

हादसे में कैंटर चालक मुकेश (35 वर्ष) निवासी गांव चंदपुरा, मैनपुरी की मौके पर मौत हो गई। कैंटर में सवार विशाल और बनबारी निवासी गुरुसहायगंज, कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मौके से ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


दूसरा हादसा रविवार की रात को थाना यमुना पार क्षेत्र में माइल स्टोन-112 के समीप हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार अनियंत्रित हो रैलिंग में घुस गई। चालक भूरा और गुलाब निवासी गांव नानकार, मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने उनको वृंदावन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा हादसा राया थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-110 के समीप सोमवार तड़के हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गया। उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

चौथा हादसा राया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने हेल्मेट नहीं लगाए हुए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल
फरह। परखम स्टेशन सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई। गांव हतीशा, हाथरस निवासी मीना पत्नी भोजराज रविवार की शाम परखम में विजय सिंह के यहां रिश्तेदारी में अपनी पुत्रियों से मिलने आई थी। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे पैसेंजर से गांव जाने के लिए परखम स्टेशन पर पहुंचीं, तभी ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरीं और घायल हो गईं। उन्हें फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

ट्रक की चपेट में आए पिता-पुत्र
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में गोवर्धन चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसका बेटा घायल है।


मृतक हाईवे की बालाजीपुरम कालोनी निवासी मनवीर सिंह (32) पुत्र रामवीर सिंह सोमवार सुबह 9:30 बजे अपने बेटे तुषार को बाइक पर लेकर उसके स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग में भाग लेने जा रहे थे। गोवर्धन चौराहे के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से मनवीर और तुषार घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मनवीर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed