{"_id":"58c83d2f4f1c1b1d6132ac4b","slug":"accident-on-holi-six-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन हादसे, छह की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के दिन हादसे, छह की मौत
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सियरा सांथा गांव के पास प्राइवेट एंबुलेंस की चपेट में नील गाय आने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में छह युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हैं। होली के दिन हुई दुर्घटनाओं ने इन परिवारों की होली फीकी कर दी।
थाना राया के गांव बाढ़ौन निवासी चंद्रपाल उर्फ भुल्ली(27), ब्रजमोहन (26) और संजीव (30) सोमवार को होली के खेलने के लिए बाइक से सादाबाद के गांव तबंका जा रहे थे। एक बाइक पर सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रहा था। गांव अनौड़ा के समीप उनकी बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चंद्रपाल और ब्रजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना करने वाला चालक कैंटर लेकर मौके से फरार हो गया।
छाता कोतवाली के गांव रान्हेरा निवासी कन्हैया (22) अपने छोटे भाई ईश्वरचंद (16) के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। छाता की शुगर फैक्ट्री के समीप पीछे से कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ईश्वरचंद की मौत हो गई। कन्हैया घायल है। चालक कार छोड़कर भाग गया।
छाता कोतवाली के नगला बंजारा निवासी सोनू (17) अपने मित्र मनोज के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। शुगर फैक्ट्री के समीप कार की बाइक में टक्कर से सोनू की मौत हो गई। मनोज घायल है।
विज्ञापन
थाना राया के गांव कोयल के जमील (25), अशोक (20) और मनीष (23) सुरीर के गांव टैंटीगांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप वाहन का इंतजार कर रहे थे। किसी वाहन की चपेट में आने से जमीन और अशोक की मौत हो गई। मनीष घायल हैं।