{"_id":"12d2f761af74b08f0bb98fc81fe28f2a","slug":"accident-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से भैंस मरी, चालक क्लीनर बंधक बनाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से भैंस मरी, चालक क्लीनर बंधक बनाए
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बरसाना
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से भैंस की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक और क्लीनर की पिटाई कर बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक मालिक ने भैंस की कीमत चुकता की इसके बाद ही ग्रामीणों ने दोनों को मुक्त किया।
मंगलवार दोपहर बाद एक ट्रक गिट्टी लेकर कामां की पहाड़ी से अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में गांव गाजीपुर के निकट लच्छी सिंह की भैंस से ट्रक की टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे और क्लीनर को पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद भैंस की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर बंधक बना लिया। सूचना पर बरसाना पुलिस पहुंच गई। चार घंटे तक चली मशक्कत के बाद ट्रक मालिक ने भैंस की कीमत चुकता की तब ग्रामीणों ने चालक और क्लीनर मुक्त किए।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ट्रक चालक और क्लीनर को थाने ले गई। बताया गया कि ट्रक चालक और क्लीनर बिना परमीशन के गिट्टी ले जा रहे थे। बरसाना और आसपास के पहाड़ों पर गिट्टी खनन प्रतिबंधित है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरसाना पुलिस ने देर शाम ट्रक चालक और क्लीनर को छोड़ दिया। इसे लेकर इलाके में खासी चर्चा रही।