{"_id":"58864d704f1c1b051fcf4510","slug":"a-man-stoped-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक के कारण एंबुलेंस में ही जन्मा बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक के कारण एंबुलेंस में ही जन्मा बच्चा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रिफाइनरी क्षेत्र के नगला ग्यासी में शराब के नशे में धुत युवक ने अपनी कार एक एंबुलेंस के सामने अड़ा कर उसे रोक लिया। एंबुलेंस में गर्भवती महिला तड़पती रही। करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे दौरान गर्भवती ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एंबुलेंस को निकाला।
नगला ग्यासी निवासी नरेश की पत्नी रेखा (23) को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन रविवार रात करीब 11:30 बजे 108 नंबर एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल ले जा रहे थे। गांव से निकलते ही पुल के निकट एक शराबी युवक ने अपनी कार एंबुलेंस के आगे अड़ाकर हंगामा शुरू कर दिया। एंबुलेंस चालक आदि ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। एसओ रिफाइनरी कमलेश कुमार ने बताया कि शराबी युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।
एंबुलेंस कर्मियों ने मामले की जानकारी दी थी। चिकित्सा प्रभारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है। प्रसूता और बच्ची को अचल स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है, दोनों स्वस्थ हैं। चिकित्सा के मामले में इस प्रकार के होल्डअप से मरीज की जान भी जा सकती है। हम इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी लिखेंगे।
विज्ञापन
- डा. आरके नैय्यर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा