फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2500 accused in attack on police

पुलिस पर हमले में 2500 के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 04 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 04 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
2500 accused in attack on police
आपरेशन जवाहर बाग
आपरेशन जवाहर बाग के दौरान एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव की मौत और 280 लोगों के घायल होने के मामले में एसओ सदर प्रदीप कुमार की ओर से 2500 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट थाना सदर बाजार में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


समें रामवृक्ष यादव समेत 11 को नामजद करते हुए 76 पर हत्या का आरोप लगाया है। इन पर अवैध हथियारों से हमला कर पुलिस अधिकारियों की हत्या कर देने, बवाल, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, क्रिमिनल लॉ एक्ट, जवाहर बाग पर कब्जा करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


इसी मामले में मौके से पकड़े गए 262 उपद्रवियों में से 76 लोगों को हत्या और 196 लोगों को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा गया है। ज्यादातर लोगों को फरह के एक इंस्टीट्यूट में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आगरा, एटा, अलीगढ़, फीरोजाबाद की जेल में शिफ्ट
जवाहर बाग में पकड़े गए 262 उपद्रवियों को देर रात तक आगरा, एटा, अलीगढ़ और फीरोजाबाद की जेलों में शिफ्ट करने की कवायद चल रही थी। इनमें से बच्चों को बाल शिशु सुधार गृह, किशोरों को बाल संरक्षण गृह, महिलाओं को महिला आश्रय सदन आगरा में शिफ्ट कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed