फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime, police, stone, throw, mathura

पैसे के लेन-देन में पुलिस के सामने बरसाए पत्थर- गोलियां

Wed, 13 May 2020 09:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
crime, police, stone, throw, mathura
मथुरा। पैसे के लेनदेन को लेकर बुधवार को गांव उस्फार में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंचे डायल 112 नंबर के पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों में पथराव-फायरिंग हुई। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

हाईवे के गांव उस्फार में पैसे के लेनदेन को लेकर साहब सिंह तथा ओमप्रकाश आदि में विवाद था। जिसे लेकर कई दफा कहासुनी हो गई थी लेकिन बुधवार को दोपहर मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों और से पथराव होने लगा। इसी दौरान किसी ने 112 डायल को सूचना दे दी। मौके पर पीआरबी पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने विवाद शांत करने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष और आक्रामक हो गए और एक-दूसरे पर पथराव के साथ-साथ फायरिंग भी करने लगे। फायरिंग होते देख पीआरबी के जवान पीछे हट गए। सूचना मिलने पर हाईवे थाना क्षेत्र की मंडी चौकी इंचार्ज राकेश यादव पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। उनके हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए। उन्होंने मौके से दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आठ लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed