फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज से उत्तर पुस्तिका लेकर भागा डीएलएड परीक्षार्थी

Sun, 08 Nov 2020 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
वृंदावन (मथुरा)। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान शनिवार को वृंदावन से एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया, जबकि एक को सचल दल ने नकल करते हुए पकड़ा है। दोनों के खिलाफ परीक्षा केंद्र प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी सूचना जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को भी भेज दी है।
विज्ञापन

जनपद में 14 केंद्रों पर डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें दो परीक्षा केंद्र वृंदावन के हैं। शनिवार को द्वितीय पाली में हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज वृंदावन में एक परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका लेकर भाग गया। केंद्र व्यवस्थापक योगेश चूड़ामणि ने इसकी सूचना कोतवाली वृंदावन को दी है। परीक्षार्थी धीरेंद्र सिंह जो ग्लोबल जीनियस निजी संस्थान भरतपुर रोड का प्रशिक्षु है।
विज्ञापन

साथ ही इसकी सूचना परीक्षा कंट्रोल रूम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को भी दे दी है। इसके अलावा वृंदावन के एक अन्य केंद्र नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में सचल दल प्रभारी हरेश कुमार ने अंग्रेजी विषय में परीक्षार्थी अजीत कुमार को नकल करते पकड़ा, जो एनएसएस निजी संस्थान बल्देव का प्रशिक्षु है। कंट्रोल रूम प्रभारी हिमांशु रावत ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर के 5815 प्रशिक्षुओं की परीक्षा 5 से 7 नवंबर तक चौदह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed