फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में चिपकवाए पोस्टर,25 हजार का इनाम

Wed, 02 Sep 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो 13 थाना जमुनापार गांव डहरूआ का वांछित ख25000 का इनामी अपराधी बनवारी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस ने दिल्ली तक पोस्टर लगा दिए हैं। साथ ही आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को उठा लिया है और पूछताछ के आधार पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव डहरुआ में नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ट्रक चालक बनवारी की तलाश में पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चिपकवा दिए हैं। उसके अपराध की जानकारी भी दी गई है। उसके करीबी रिश्तेदार व दोस्तों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आरोपी बनवारी से संबंध रखने वाले करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है, जिनसे वह वारदात से पूर्व मिला भी था। उनसे बनवारी के ठिकानों की जानकारी ली जा रही है। इन ठिकानों पर पिछले 24 घंटों से पुलिस की पांच टीमें दौड़ रही हैं, परंतु सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद ही छोड़ गई थी पत्नी
आरोपी बनवारी के बारे में पुलिस को नई-नई जानकारियां मिल रही हैं। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी ने एक वर्ष पहले शादीशुदा महिला से कोर्ट मैरिज की थी। महिला करीब नौ वर्ष की अपनी लड़की भी साथ लाई थी। बाद में बनवारी की करतूतों को देखकर उसने अपनी पुत्री को एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। कुछ दिन बाद वह भी घर छोड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत सी जानकारी नहीं दे पा रही आरोपी की भांजी
बनवारी की छह वर्षीय भांजी का उसके साथ खेतों तक जाना तो स्पष्ट हो रहा है, परंतु उस समय वहां कौन-कौन था, इसकी सटीक जानकारी वह नहीं दे पा रही है।
बयान...
बनवारी की गिरफ्तारी के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सार्वजनिक स्थानों पर आरोपी के पोस्टर चिपकवाएं हैं और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी के करीबी लोगों से पूछताछ कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वह जल्द ही गिरफ्त में होगा।
- उदय शंकर सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed