फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

फेसबुक से दोस्ती कर दुष्कर्म की कोशिश, तहरीर पर जांच शुरू

Wed, 26 Aug 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
वृंदावन(मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र की महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। इस पर जांच शुरू हो गई है। आरोप के घेरे में आया गोवर्धन का होटल व्यवसायी और मिष्ठान भंडार मालिक बताया जा रहा है। बुधवार को पीड़ित महिला ने तहरीर में कहा है कि फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर आरोपी उसके घर चाय पीने के बहाने पहुंचा। शातिर व्यक्ति ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पिला दी। फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला को गाड़ी में डालकर कहीं अन्य जगह जबरन ले जाने की भी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। पीड़िता के मुताबिक आरोपी गोवर्धन का होटल व्यवसायी और एक मिष्ठान भंडार मालिक है। रमणरेती चौकी को महिला ने तहरीर दी है, जिस पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ आरोपी युवक ने पहले ही मुकदमा दर्ज करा रखा है। पुलिस अभी और जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed