{"_id":"5e888c9c8ebc3e75d725c9bf","slug":"crime-mathura-news-agr4366087179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर चार पेटी शराब चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के ताले तोड़कर चार पेटी शराब चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान भी बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। इससे पुलिस की लापरवाही की भी पोल खुल रही है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान से चोर चार पेटी शराब उड़ा ले गए।
थाना सदर बाजार के सिविल लाइन में अंग्रेजी शराब की दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर चार पेटी शराब चुराकर ले गए। चोरों ने पहले दुुकान मेें शराब पी। मैनेजर देवेंद्र सिंह शुक्रवार को दुकान देखने के लिए पहुंचे। देखा तो दरवाजा टूटा पड़ा था, वहीं चार पेटी शराब चोरी हुई थी। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। देवेंद्र की तहरीर पर थाना सदर बाजार में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक सरीपाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते दुकान को बंद करके मैनेजर 25 मार्च की सुबह चला गया था। तीन अप्रैल को आकर देखा तो चार पेटी शराब चोरी हुई है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा। संवाद