फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

लूट व अपहरण की झूठी सूचना पर पुलिस की कवायद

Mon, 16 Mar 2020 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
crime
मांट (मथुरा)। सोमवार को लूट व अपहरण की झूठी सूचना पर पुलिस को कवायद करनी पड़ी। मामला मारपीट का निकला।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर पुलिस को पहले अपहरण फिर लूट की सूचनाओं के फोन मिले। पुलिस को बताया जा रहा था कि नसीटी गांव के विजयपाल का अपहरण कर लिया गया है। दूसरी सूचना मिली कि विजयपाल के साथ नसीटी हरनॉल रोड पर लूट हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की तो मामला आपसी मारपीट का निकला, असल में विजयपाल एक खेत में अपनी भेड़, बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान हरनॉल गांव का एक युवक उसके पास आया और कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा, विजयपाल द्वारा मना किए जाने पर दोनों में मारपीट हो गई। आरोपी युवक ने एक हवाई फायर भी कर दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed